Toll Tax Closed : राजस्थान-हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों के वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, अब इस हाईवे नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स

The Bikaner News
0

Toll Tax Closed : हरियाणा राजस्थान के साथ कई राज्यों के वाहन चालकों के लिए एक खुशखबरी है। जिस प्रकार पंजाब सरकार ने कुछ टोल प्लाजा के बंद किया है, उसी प्रकार अब हरियाणा सरकार ने भी एक टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। जिसका सीधा सीधा लाभ हरियाणा राजस्थान पंजाब दिल्ली तक के लाखों वहां चालकों को मिलने वाला है। वाहन किरायापंजाब मसाले


Toll Tax Closed



अधिक जानकरी के लिए बता दे कि हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड पर ​स्थित टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। इससे राजस्थान, हरियाणा समेत कई अन्य राज्य को काफी राहत मिलेगी क्योंकि इन लोगों को इस सड़क मार्ग पर टोल नहीं दिया जाएगा।



टोल कंपनी का ठेका हुआ खत्म


नूंह जिले में जिस टोल प्लाजा पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड पर था, उसको बंद करने के पीछे कंपनी का ठेका खत्म होना बताया गया है। इस टोल प्लाजा का संचालन मेसर्स एएस मल्टीपर्पज सर्विसेज को सौंपा गया था।

अब इस कंपनी का ठेका खत्म हो गया है। कंपनी को जो समय दिया गया था, उसका समय समाप्त हो गया था। इसलिए कंपनी को ठेका छोड़ना पड़ा। अब इस टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। इसके आदेश नूंह के उपायुक्त विश्राम कुमार मीना ने जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आज से इस टोल पर वसूली बंद कर दी गई है।Toll Tax Closed




अब इन वाहनों को इस टोल प्लाजा पर टोल नहीं देना पड़ेगा और बेरोकटोक यहां से जा सकेंगे। इसके अलावा लोगों को अब केएमपी और मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भी वाहन चालकों को कम टोल देना पड़ेगा।


यात्रा में नहीं आएगा व्यवधान


टोल के बंद होने से अब वाहन चालकों को उनकी यात्रा में कोई व्यवधान नहीं आएगा। टोल देने के लिए वाहनों को रुकना पड़ता था। ऐसे में उनका समय खराब होता था और पैसा भी लगता था।


अब टोल हटने से वाहन चालक बिना किसी रोक टोक के यहां से निकल सकेंगे। टोल बंद होने से एक तो उनका पैसा बचेगा और वाहन लगातार चलने के कारण उनका समय कि भी बचत होगी। Toll Tax Closed

Post a Comment

0Comments

New comments are not allowed.*